वरिष्ठ साहित्यकार मृदुला श्रीवास्तव को ‘साहित्य शिरोमणि सम्मान’, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

साहित्य शिरोमणि सम्मान 2025

शिमला।
हिमाचल प्रदेश की वरिष्ठ साहित्यकार मृदुला श्रीवास्तव को उनके प्रसिद्ध कहानी-संग्रह ‘जलपाश’ और अन्य साहित्यिक योगदानों के लिए ‘साहित्य शिरोमणि सम्मान’ हेतु नामित किया गया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की समृद्ध साहित्यिक परंपरा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर (भूटान की राजधानी थिम्फू में) सम्मान मिलना समूचे प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने यह भी कहा कि “मृदुला श्रीवास्तव जी की सृजनात्मक साधना और साहित्यिक योगदान सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। मेरी कामना है कि वे इसी तरह साहित्य की दुनिया में नई ऊँचाइयाँ छूती रहें।”

Leave a Reply