हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रिश्तेदार के घर से दुकान पर चीज लेने के लिए निकली किशोरी संदिग्ध हालत में लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। कड़च्छ बकरा मार्केट के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि वह अपनी 14 वर्षीय पुत्री के साथ 12 जनवरी को अपने मामा के घर पर जमालपुर गया था। इस बीच उसकी बेटी उसकी छोटी भांजी के लिए चीज लेने दुकान पर गई, लेकिन इसके बाद वापस नहीं आई। सभी जगहों पर तलाश शुरू की गईद्व मगर कुछ पता नहीं चल पाया है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पुलिस टीम किशोरी की तलाश में लगाई गई है।
Related Posts
Haridwar: 2022 की एक जहरीली शराब कांड में सनसनी केस खुलासा
- Apna Rajya
- April 19, 2023
Haridwar Liquor Case: गांव में बनती थी जहरीली शराब, अनेक लोग थे शामिल| स्पिरित से […]
हरिद्वार में स्थित माया देवी मंदिर
- Apna Rajya
- May 9, 2023
हरिद्वार के माया देवी मंदिर में एक प्राचीनतम मंदिरों में से एक है। यह मंदिर […]
उत्तराखंड भी अछूता नहीं रहा था माफिया अतीक के दखल से, उसके आतंक को पहली बार महसूस किया गया था 2006 में
- Apna Rajya
- April 17, 2023
अतीक अशरफ मर्डर केस- एक समय था जब उत्तराखंड में भी उत्तरप्रदेश के डॉन अतीक […]
