देश की पहली ग्रीन और स्मार्ट पुलिस बनने की दिशा में हिमाचल पुलिस का कदम

हिमाचल ग्रीन और स्मार्ट पुलिस

हिमाचल ग्रीन और स्मार्ट पुलिस बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है। अब हिमाचल पुलिस हरियाली और आधुनिक तकनीक से सुसज्जित होकर जनता की सेवा करेगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यह पहल राज्य को देश की पहली ‘ग्रीन और स्मार्ट पुलिस’ बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

 स्मार्ट पुलिस
स्मार्ट पुलिस

उन्होंने कहा कि आधुनिक इलेक्ट्रिक कारें और पेट्रोलिंग वाहन पुलिस की ट्रैफिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था नियंत्रण क्षमता को और मजबूत बनाएंगे। इस कदम से न केवल पर्यावरण की सुरक्षा होगी, बल्कि पुलिस की कार्यक्षमता और जनसुरक्षा को भी नई ताकत मिलेगी।

 स्मार्ट पुलिसस्मार्ट पुलिस

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार का उद्देश्य है कि राज्य की हर सेवा पर्यावरण अनुकूल बने और जनता को आधुनिक, तेज और पारदर्शी सुविधाएँ मिलें। उन्होंने कहा कि यह पहल हिमाचल को ग्रीन स्टेट बनाने की दिशा में एक और ठोस कदम है।

Leave a Reply