Dussehra 2023 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीराम व हनुमान जी की पूजा के बाद रावण मेघनाद व कुंभकरण के पुतलों का दहन किया। मुख्यमंत्री ने सभी को दशहरा की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही सीएम धामी ने बुराई पर अच्छाई का संदेश दिया।

असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा दून में भव्य रूप से मनाया गया। विभिन्न क्षेत्रों में रावण के पुतले के दहन के साथ ही लोगों ने अहंकार का त्याग करने व सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। ऊंचे-ऊंचे पुतले को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी उमड़ी रही।
बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से परेड ग्राउंड में 76वां दशहरा महोत्सव मनाया गया। ठीक 6:05 बजे लंका दहन, मेघनाथ व कुंभकरण पुतला दहन 6:17 बजे, जबकि 6:20 बजे ऐतिहासिक 131 फीट ऊंचा रावण का पुतला दहन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व अन्य अतिथियों ने रिमोट का बटन दबाकर रावण के पुतले का दहन किया।
News credit: Jagran

Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!