Goa Club Fire हादसा: Owner ने तोड़ी चुप्पी, Look out Notice जारी

गोवा क्लब फायर हादसा,

Goa Club Fire हादसा: Owner ने पहली बार बोला, Goa Police ने लुकआउट नोटिस जारी किया

Goa Club Fire हादसा जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हुए, उसके बाद अब क्लब के मालिक सौरभ लूथरा ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि यह घटना “अप्रत्याशित और अपूरणीय नुकसान” है और पूरा मैनेजमेंट इस ट्रैजेडी से “गहराई से हिल गया है।”

Goa Club Fire हादसा
Goa Club Fire हादसा

यह हादसा गोवा के अरपोरा स्थित मशहूर नाइटक्लब Birch by Romeo Lane में हुआ था। मृतकों में 20 स्टाफ मेंबर्स और 5 टूरिस्ट शामिल थे।

सौरभ लूथरा ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि क्लब मैनेजमेंट पीड़ित परिवारों के साथ “अटूट एकजुटता” में खड़ा है और सभी को “हर संभव सहायता” दी जाएगी।

उधर, Goa Police ने सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा—दोनों मालिकों—के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है, क्योंकि हादसे के तुरंत बाद दोनों गोवा छोड़कर चले गए थे और उनके देश से बाहर जाने की आशंका जताई गई है।
देशभर के सभी एयरपोर्ट और पुलिस स्टेशनों को अलर्ट कर दिया गया है।

Goa Police और जांच टीमें अभी भी राहत, बचाव और कारणों की जांच में लगी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *