हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सुबह Tong-Len Charitable Trust स्कूल का दौरा किया, जहां उन्होंने बच्चों से मुलाकात कर उनके सपनों, पढ़ाई और छोटी-छोटी खुशियों के बारे में जाना। बच्चों की मुस्कुराहट और आशाएं देखकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की असली ताकत उसके हर बच्चे की प्रगति और शिक्षा में छिपी है।


मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्कूल के बच्चों के साथ समय बिताया और उनके आत्मविश्वास व सीखने की लगन की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि कठिन परिस्थितियों से आने वाले इन बच्चों के लिए Tong-Len Charitable Trust एक मजबूत सहारा बनकर उभरा है।

दौरान, मुख्यमंत्री ने बच्चों को राज्य सरकार की ‘सुख आश्रय योजना’ के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि यह योजना जरूरतमंद और अभिभावकहीन बच्चों को सुरक्षा, सम्मान और जीवन में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करती है। यह योजना नए जीवन की शुरुआत और आत्मनिर्भरता के लिए महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने दौरे के दौरान विश्वास जताया कि Tong-Len Charitable Trust बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाता रहेगा।
