मुख्यमंत्री सुक्खू ने नई दिल्ली में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजनी पाटिल से की मुलाकात

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजनी पाटिल

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजनी पाटिल जी से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जी के साथ मुलाकात की।
इस दौरान संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन की जड़ों को और मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम कर रहे हैं।

बैठक में प्रदेश के राजनीतिक हालात, संगठनात्मक ढांचे के सुदृढ़ीकरण और जनसंपर्क अभियानों पर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी आने वाले समय में और अधिक सशक्त होकर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

Leave a Reply