हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रिश्तेदार के घर से दुकान पर चीज लेने के लिए निकली किशोरी संदिग्ध हालत में लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। कड़च्छ बकरा मार्केट के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि वह अपनी 14 वर्षीय पुत्री के साथ 12 जनवरी को अपने मामा के घर पर जमालपुर गया था। इस बीच उसकी बेटी उसकी छोटी भांजी के लिए चीज लेने दुकान पर गई, लेकिन इसके बाद वापस नहीं आई। सभी जगहों पर तलाश शुरू की गईद्व मगर कुछ पता नहीं चल पाया है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पुलिस टीम किशोरी की तलाश में लगाई गई है।
Related Posts
सजा भुगत रहे बंदी की कारागार में मृत्यु, कारागार प्रशासन सकते में
- Apna Rajya
- April 26, 2023
एक बंदी हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा भुगत रहा था जिसकी कारागार में […]
Travel Vlogger Alok Singh Rawat went Viral on YouTube
- Apna Rajya
- April 20, 2023
Travel Vlogger Alok Singh Rawat went viral on YouTube In today’s digital age, the influence […]
हरिद्वार पुलिस की गौतस्कर के साथ मुठभेड़
- umar
- February 8, 2025
हरिद्वार पुलिस की गौतस्कर के साथ मुठभेड़ पैर में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश, […]
