देश के प्रख्यात अर्थशास्त्री, सादगी और विनम्रता के प्रतीक, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह की नीतियों ने देश को आर्थिक स्थिरता प्रदान की और उनकी मर्यादित एवं शालीन राजनीति ने देश की राजनीति को गरिमा का वास्तविक अर्थ सिखाया।
डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में लागू की गई ऐतिहासिक योजनाएँ जैसे मनरेगा, सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार और खाद्य सुरक्षा ने करोड़ों लोगों के जीवन को बदल दिया और लोकतंत्र को और अधिक सहभागी एवं सशक्त बनाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का व्यक्तित्व, उनकी कार्यशैली और उनके मूल्य देश को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे और राष्ट्र को प्रगति की नई ऊँचाइयों तक ले जाने की राह दिखाते रहेंगे।