चारधाम यात्रा :मौसम की चुनौतियों के बाद भी श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, अब तक 1.66 लाख से अधिक ने किए दर्शन

चारधाम यात्रा के लिए 21 लाख से अधिक यात्रा पंजीकरण कर चुके हैं | वहीं, केदारनाथ घाटी में बारिश और बर्फबारी के बीच बाबा केदार के दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों को काफी उत्साह है |

अब तक 1.66 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ,बद्रीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन किए हैं | मौसम की चुनौतियों के बाद भी अब तक केदारनाथ धाम में 61 हजार से ज्यादा भक्तों ने दर्शन किए |

केदार घाटी में बारिश और बर्फ़बारी के बीच बाबा केदार के दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों को काफी उत्साह है | 3070 तीर्थयात्री हेली सेवा से केदारनाथ धाम पहुंचे हैं | यमनोत्री धाम में कपाट खुलने से अब तक 44 हजार हजार, गंगोत्री धाम में 46 हजार और बद्रीनाथ में लगभग 16 हजार से अधिक यात्रियों ने दर्शन किए हैं |

 

Published By: Ruchi Jugran

Leave a Reply