भुवन चंद्र खंडूड़ी जन्मदिवस: पूर्व CM को CM पुष्कर धामी सहित नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Bhuwan Chandra Khanduri

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री भुवन चंद्र खंडूड़ी जी को आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी जा रही हैं। इस अवसर पर भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी खंडूड़ी जी को दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं। जनसेवा और ईमानदार नेतृत्व के प्रतीक खंडूड़ी जी ने अपने कार्यकाल में राज्य के विकास और पारदर्शी शासन की मजबूत नींव रखी।

उनकी सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा आज भी जनप्रतिनिधियों और आमजन के लिए प्रेरणास्रोत है। राज्य की जनता उन्हें एक कर्मठ प्रशासक और जनहित के लिए समर्पित नेता के रूप में याद करती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी भुवन चंद्र खंडूड़ी जी से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि खंडूड़ी जी का राजनीतिक जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श है और उत्तराखंड को दिशा देने में उनका योगदान अमूल्य है।

भुवन चंद्र खंडूड़ी जी का जन्मदिन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उत्तराखंड की राजनीति और विकास की यात्रा को याद करने का अवसर भी है। जनता के बीच उनकी छवि एक आदर्श नेता और अनुशासित राजनेता की रही है।

Leave a Reply