चमोली न्यूज़: सवारियों से भरी गाडी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, ,छह घायल,एक की मौत

सार

लखी से नंदनगर जा रही एक सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में छह लोग घायल हो गए, जबकि एक महिला की मौत हो गई। यह पता नहीं चल सका कि हादसा किस वजह से हुआ।

विस्तार

गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे लखी नंदनगर रोड से होकर जा रही एक बोलेरो लोगों को लेकर नंदनगर आ रही थी। इसके बाद गाडी ने भेनी टोक के पास नियंत्रण खो दिया और 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। गाडी में सात यात्री सवार थे। सूचना मिलने पर नंदनगर थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को नंदनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लाखी ग्रामीण लक्ष्मण सिंह की 48 वर्षीय पत्नी सुकरी देवी का अस्पताल ले जाने से पहले ही निधन हो गया। जबकि घायलों को हायर सेंटर भेजा गया|

Editing by Ankit negi

 

Leave a Reply