देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड महक क्रांति नीति 2026–36 का शुभारंभ किया। इस नीति के तहत राज्य में सुगंधित फसलों की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा और 7 एरोमा वैलियों का विकास किया जाएगा।
नीति का लक्ष्य 23 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में खेती विकसित कर करीब 1 लाख किसानों को जोड़ना और अगले 10 वर्षों में टर्नओवर को ₹100 करोड़ से बढ़ाकर ₹1200 करोड़ तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में सगंध पौधा केंद्र और डाबर इंडिया के बीच MoU पर हस्ताक्षर किए गए। साथ ही 5 नए सैटेलाइट सेंटरों का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नीति किसानों की आय बढ़ाने और उत्तराखंड की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।
