गुलदार आतंक बढ़ा: देवड़ी गांव में महिला पर हमला, मानव-वन्यजीव संघर्ष ने बढ़ाई चिंता
पौड़ी जनपद के पोखड़ा ब्लॉक के देवड़ी गांव में गुलदार हमला लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को गुलदार ने एक महिला पर अचानक हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला को प्राथमिक उपचार दिलाया, जिसके बाद उसे AIIMS ऋषिकेश रेफर किया गया है।


गांव के साहसी युवक अंकित ने पत्थरों से गुलदार को खदेड़कर महिला की जान बचाई, जिसके साहस की सभी सराहना कर रहे हैं। लेकिन इसके साथ ही एक बड़ा सवाल फिर खड़ा हो गया है—
आख़िर कब तक पहाड़ों के लोग जंगली जानवरों का निवाला बनते रहेंगे?

क्षेत्र में आए दिन गुलदार की मौजूदगी से लोग दहशत में हैं और मानव-वन्यजीव संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने और वन विभाग की गश्त बढ़ाने की मांग की है।
