6 सितम्बर।
परमवीर चक्र विजेता और शिमला निवासी मेजर धन सिंह थापा को उनकी पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर थापा की वीरता और बलिदान सदैव आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देंगे।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और पूरा देश उनके अदम्य साहस और देशभक्ति को सदैव याद रखेगा। प्रदेश सरकार और जनता ऐसे वीर सपूतों की शौर्यगाथाओं को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं।