आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आज देवभूमि उत्तराखण्ड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इस दौरान वे प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन करेंगे और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी जी जौलीग्रांट में एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे, जिसमें राज्य सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आपदा राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की जाएगी।
हमारी डबल इंजन सरकार आपदा प्रभावित जनों के साथ मजबूती से खड़ी है। त्वरित सहायता उपलब्ध कराना और पुनर्वास कार्यों को गति प्रदान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रभावित परिवारों को न केवल तत्काल मदद दी जा रही है, बल्कि उनके सुरक्षित भविष्य के लिए ठोस योजनाओं पर भी काम किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का यह दौरा राज्य सरकार और प्रभावित जनता दोनों के लिए विश्वास और संबल का प्रतीक है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर राहत एवं पुनर्वास कार्यों को तेजी और प्राथमिकता से आगे बढ़ा रही हैं।
