पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता: हिमाचल से जुड़ी अमर यादें

पंडित जवाहरलाल नेहरू

पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे और उनका व्यक्तित्व विचारों के ऐसे अथाह सागर की तरह था जिसकी गहराई आज तक मापी नहीं जा सकी। आधुनिक भारत के निर्माण, प्रगति और मानवीय करुणा के वे सच्चे प्रतीक थे। हिमाचल प्रदेश की वादियाँ नेहरू जी के प्रेम की साक्षी हैं।

वर्ष 1958 में मनाली के एक घड़े से उन्होंने ठंडा जल पिया था, जिसे जनता ने भावनाओं के साथ ‘नेहरू कुंड’ नाम देकर अमर कर दिया।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेहरू जी वह युगपुरुष थे जिन्होंने न केवल आधुनिक भारत की नींव रखी, बल्कि आने वाली कई पीढ़ियों के लिए विकास की दिशा भी तय की। IIT से लेकर AIIMS तक, बड़े बांधों से लेकर इस्पात कारखानों तक—उन्होंने भारत को एक नए युग में प्रवेश कराया।

मुख्यमंत्री ने आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू को भावपूर्ण नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

3 thoughts on “पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता: हिमाचल से जुड़ी अमर यादें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *