नए भारत के निर्माण हेतु रक्षा मंत्री से महत्वपूर्ण संवाद: छावनी क्षेत्रों का विलय और हवाई सेवाओं पर हुई चर्चा

नई दिल्ली में आदरणीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड राज्य के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए हृदय से आभार प्रकट किया गया।

चर्चा के दौरान निम्नलिखित महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया गया:

 रानीखेत एवं लैंसडौन छावनी क्षेत्रों को नगरपालिकाओं में विलय करने का प्रस्ताव रखा गया, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर नगर सुविधाएं मिल सकें।

 धारचूला-जोशीमठ के सैन्य हेलीपैड को क्षेत्रीय संपर्क योजना (RCS) के अंतर्गत वाणिज्यिक हवाई सेवाओं हेतु उपयोग करने की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया गया। इससे सीमांत क्षेत्रों में कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

 राज्य में आपदा एवं राहत कार्यों के दौरान भारतीय वायुसेना द्वारा दी जा रही सेवाओं पर देय शुल्क को माफ करने का अनुरोध भी किया गया, जिससे राहत एवं बचाव कार्यों में तीव्रता लाई जा सके।

इन सभी प्रस्तावों पर माननीय रक्षा मंत्री जी द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिया गया, जिसके लिए उनका हार्दिक आभार। इन निर्णयों के लागू होने से न केवल क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी, बल्कि आमजन को भी सीधा लाभ पहुंचेगा।

Leave a Reply