मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनका नादौन विधानसभा क्षेत्र और मंजहेली गांव से गहरा लगाव है। यही वह स्थान है जहां उन्होंने अपने बचपन के दिन बिताए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचली संस्कृति में रिश्तों का महत्व बेहद गहरा है और आज भी मंजहेली (ननिहाल) में लोग उन्हें उनकी माता के नाम से पहचानते हैं।


उन्होंने बताया कि नादौन विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य लगातार जारी हैं। चाहे सड़कों का निर्माण हो, पेयजल की सुविधा, शिक्षा या स्वास्थ्य सेवाएं — हर क्षेत्र में एक सशक्त प्रणाली स्थापित करने की दिशा में सरकार कार्यरत है।


मुख्यमंत्री सुक्खू ने महिला मंडलों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को संसाधन और सुविधाएं प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण ही समाज और प्रदेश के विकास की असली नींव है।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि नादौन विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि यह क्षेत्र आत्मनिर्भर और आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण बन सके।

I have been exploring for a bit for any high-quality articles or blog posts on this sort of area . Exploring in Yahoo I finally stumbled upon this website. Reading this info So i am satisfied to convey that I have an incredibly excellent uncanny feeling I came upon just what I needed. I most unquestionably will make certain to do not forget this site and provides it a glance on a constant basis.