हिमाचल प्रदेश वैश्विक निवेश का नया गंतव्य बनेगा : मुख्यमंत्री सुक्खू ने लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में रचा इतिहास

हिमाचल प्रदेश वैश्विक निवेश

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इंडो-यूरोपियन बिज़नेस फ़ोरम को लंदन स्थित हाउस ऑफ लॉर्ड्स में संबोधित कर नया इतिहास रच दिया। वे ऐसा करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बने हैं। यह उपलब्धि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने वैश्विक निवेशकों को हिमाचल प्रदेश आने का आमंत्रण दिया और स्वच्छ ऊर्जा, पर्यटन, सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य और बागवानी जैसे क्षेत्रों में निवेश करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश को मुख्यमंत्री के सफल प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए ‘लीडरशिप एंड गवर्नेंस अवॉर्ड’ भी प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि उनकी दृष्टि है कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश वैश्विक निवेश का नया गंतव्य बने और प्रदेश आर्थिक प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए।

Leave a Reply