राज्य की प्रगति में हमारे कार्यरत कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनका कार्यकुशलता और समर्पण अतुलनीय है। इसी भावना को सम्मान देते हुए हमारी सरकार ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी सम्मान के अंतर्गत दिवाली पर मानदेय वृद्धि का स्वर्णिम तोहफ़ा दिया है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यह प्रोत्साहन राशि न केवल त्योहार की खुशी बढ़ाएगी, बल्कि कर्मचारियों का मनोबल भी ऊँचा करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और निष्ठा ही प्रदेश की तरक्की की असली ताकत है।