मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं है, बल्कि बच्चों को समाज और समय को समझने योग्य बनाना है। इसी दृष्टि से राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।
सरकार ने पहले चरण में 100 सरकारी स्कूलों को CBSE मॉडल के आधार पर विकसित करने का निर्णय लिया है। इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म, कैरियर गाइडेंस और शिक्षकों का निरंतर प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका उद्देश्य यह है कि हर बच्चा केवल किताबों तक सीमित न रहकर अपने सपनों को साकार करने योग्य बने।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि हर बच्चा आधुनिक और रोजगारपरक शिक्षा का हक़दार बने। इस पहल से न केवल बच्चों का भविष्य संवर सकेगा, बल्कि वे समाज और देश की प्रगति में भी अहम योगदान देंगे।