Nainital News: निकाय चुनाव के लिए परिवहन विभाग ने वाहनों का अधिग्रहण किया शुरू

हल्द्वानी। 23 जनवरी को होने वाले निकाय चुनाव की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। परिवहन विभाग ने इसके लिए वाहनों का अधिग्रहण शुरू कर दिया है। निकाय चुनाव के लिए 100 बस और 160 मैक्स वाहन का अधिग्रहण किया जाएगा। अधिकारियों के लिए अन्य वाहनों का भी अधिग्रहण होगा।

जिले की पोलिंग पार्टियां एमबी इंटर कॉलेज से 22 जनवरी को रवाना होगी। 21 जनवरी को वाहनों को बुलाया जाएगा। आरटीओ प्रवर्तन गुरदेव सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव के लिए जिले में करीब 100 बस और 160 मैक्स वाहनों की जरूरत होगी। इसके लिए वाहनों का अधिग्रहण शुरू कर दिया है।

Leave a Reply