चंबा, 5 सितम्बर –
श्री मणिमहेश यात्रा में फँसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने का अभियान आज सुबह 6:30 बजे से शुरू हो गया है। भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर की पहली उड़ान में 50 श्रद्धालुओं को सुरक्षित चंबा पहुँचाया गया।
राहत की बात यह है कि मौसम अनुकूल बना हुआ है और उम्मीद जताई जा रही है कि आज सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया जाएगा और उन्हें उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा।
प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री जगत सिंह नेगी स्वयं ग्राउंड जीरो से राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री श्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार ज़िला प्रशासन से संपर्क में हैं और आवश्यक निर्देश दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने और उन्हें सुविधा पूर्वक उनके घरों तक पहुँचाने के लिए प्रशासन दिन-रात कार्यरत है।
श्री मणिमहेश यात्रा रेस्क्यू अपडेट
आज सुबह 6:30 बजे से श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू हुआ।
चिनूक हेलीकॉप्टर की पहली उड़ान में 50 यात्री सुरक्षित चंबा पहुँचे।
मौसम अनुकूल है और उम्मीद है कि आज सभी श्रद्धालु सुरक्षित निकाल लिए जाएंगे।
राजस्व मंत्री श्री जगत सिंह नेगी जी ग्राउंड जीरो से निगरानी कर रहे हैं और मुख्यमंत्री श्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी लगातार प्रशासन से संपर्क में हैं।