शिमला, 8 सितम्बर।
विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज घोषणा की कि हिमाचल प्रदेश पूर्ण साक्षर राज्य बन गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता शिक्षकों, नागरिकों और प्रशासन के सामूहिक प्रयासों का नतीजा है। उन्होंने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
सुक्खू ने कहा कि “शिक्षा ही प्रगति और विकास की सबसे बड़ी कुंजी है। हिमाचल प्रदेश का पूर्ण साक्षर राज्य बनना आने वाली पीढ़ियों के लिए एक नई राह खोलेगा।”
यह उपलब्धि प्रदेश को देशभर में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करती है।