आज केनरा बैंक की ओर से हिमाचल प्रदेश सरकार को आपदा राहत कोष के लिए ₹25 लाख का चेक भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इस योगदान के लिए बैंक का आभार व्यक्त किया और इसे एक पुनीत कार्य बताया।

इस अवसर पर केनरा बैंक चंडीगढ़ अंचल के मुख्य महाप्रबंधक मनोज कुमार दास, शिमला क्षेत्रीय कार्यालय के प्रमुख रविकांत बर्मन तथा हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन नरदेव कंवर भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार को ऐसे सहयोग से आपदा प्रभावित लोगों को राहत पहुँचाने में और अधिक मजबूती मिलेगी।